-->

News Notification

Sales News Contact@ 9685-743010
Tools Reviews,Tools Sales,Tech News Education Services Available for Hindi Language Students 👀 ✔ ✔ ✔ Contacts by WhatsApp @ +91 9685743010 For Advertising Your Product Contact us
Welcome to CBM Training      Support Web Pages      Download Free Software Schematics      Datasheet, BIOS, Board-view

TPS51125 IC Data Sheet Guide Fault Indication IC Details

Knowledge 👉 आइये आपको *TPS51125* के बारे में हिंदी में बताता हूं। वैसे तो यह बहुत ही प्रचलित चिप है पर अपनी मातृभाषा में पढ़ने का आनंद कुछ और ही है। यह एक सिस्टम पावर अर्थात 3v 5v बनाने वाली चिप है जिसमें दोनों सप्लाई के स्विचिंग विभाग अलग अलग है। 24पिन की इस चिप में वैसे तो हर पिन महत्वपूर्ण है परंतु टेस्टिंग की दृष्टि से हम निम्नानुसार देखेंगे। 16★ इस चिप की पिन 16★ पर एडाप्टर के 19v अथवा बैटरी के 11v दिए जाते है जिसका ग्राउंड पिन 15★ पर है। 13★ यह पिन इसका मुख्य एनाबेल (EN0)है जिसको 3v मिलने पर दोनों LDO 3V पिन 8★ एवं 5V पिन 17★ पर आते है। इस पिन को सामान्यतः IO चिप S5 इनेबल द्वारा 3v देती है। 1★( Entrip1 )पिन 5V और 6★ (Entrip2)3V के अलग अलग नियंत्रक सिग्नल है दोनों पिनो पर एक से दो वोल्ट मिलने पर ही दोनों सप्लाई विभाग कार्यरत होते है।ओवरकरन्ट एवं ओवर वोल्ट से बचाव भी इन्ही पिनो द्वारा संचालित होता है। *ENTRIP: ENABLE + TRIP उदाहरण के तौर पर पिन 6★पर शुन्य वाल्ट होने पर 3v नहीं बनेंगे परंतु पिन 1★ पर 2v होने पर 5v का विभाग कार्यरत रहेगा। इन पिनो को मैनपॉवर ऑन व कुछ पुराने मॉडलों में S5-ON के द्वारा भी नियंत्रित किया जाता है। पिन 3★ पर 2v का स्थिर(Ref) वोल्ट प्राप्त होते है जिसे *मानक* वोल्ट मान कर ही आउटपुट वोल्ट बनाये जाते है। पिन 18★ से VCLK ( 270khz) सिग्नल मिलते है जो 12 से 15 तक की सप्लाई बनाने के काम आते है । यही वोल्ट *MainD* बनते है और पावर ऑन होने के बाद की सप्लाई बनाने के कार्य में लिये जाते है। उपयोगिता नहीं होने पर पिन13★ को 620किलो ओम से अर्थ करने से Vclk बंद कर सकते है। पिन4★ Tonsel के द्वारा कार्यरत फ्रीक्वेंसी को बदला जाता है। इसे पिन क्रमांक 2,8,17 आदि से जोड़ कर 200khz से 450khz की क्लॉक प्राप्त करते है ।इसी तरह पिन 14★ से भी एक तरह का मोड सेट किया जाता है।ये सब कंपनी से एक बार निर्धारित कर देते है।(डिफ़ॉल्ट) पिन9★और 22★पर बूस्ट सप्लाई 8v से 10v वोल्ट की होती है। पिन 10★ ,12★ ,19★ ,21★ से स्विच मॉस्फेट के ऊपर व नीचे वाले गेट जुड़े होते है ।गेट पर मोडुलाटेड पल्स(PWM) प्राप्त होते ही दोनों मॉस्फेट कार्यरत होते है व आउटपुट वोल्ट बनने शुरू हो जाते है। पिन 2★ और 5★ पर फीडबैक पिन है जिससे जुड़े रेसिस्टर के द्वारा बने हुए वोल्टेज का ज्ञान चिप को होता है। पिन 24★ व पिन 7★ सीधे ही आउटपुट वोल्टेज से जुडी रहती है। वांछित सप्लाई बनने के बाद पिन 23★ से पावर गुड सिग्नल बनता है।जिसके आने के उपरांत मदर बोर्ड के अन्य वोल्टेज सेक्शन को हरी झंडी मिलती है। *सामान्य फाल्ट* *LDO का नहीं बनाना अ: चिप को 19v नहीं मिलना ब: पिन 8 व 17 पर शॉर्टिंग सः पिन 13 पर 3v का नही होना (सीपीयू थर्मल प्रोटक्शन) । IO चिप से सिग्नल नहीं मिलना।(EC Bios) EC ON या ACIN विभाग ख़राब। *मॉस्फेट का बार बार शार्ट होना अ: चिप और उस मॉस्फेट के गेट में ओपन ट्रैक ब: चिप ड्राई अथवा ख़राब *चिप का अत्यधिक गर्म होना अ: पिन 8,17,2 पर शॉर्टिंग ब: बोर्ड का RTC विभाग शार्ट स: Alw का Sw सप्लाई से गलत जुड़ना द: चिप का ग्राउंड ओपन अथवा चिप को गलत तरह से छुना इत्यादि। *आउटपुट का आकर जाना अ: अयोग्य मॉस्फेट ब: फ़िल्टर कंडेंसर ख़राब सः ट्रिप होने के बाद मॉस्फेट के गेट यदि 19v या ग्राउंड से जुड़े बताये और मॉस्फेट को एल्युमीनियम फॉयल से डिस्चार्ज करने पर सही दर्शाये तो चिप ओवर वोल्टेज या ओवर करंट प्रोटेक्शन लागु कर रही है। फीडबैक सर्किट व जुड़े हुए लोड को जांचे। द: पिन 1★व6★ के जुड़े कॉम्पोनेन्ट ख़राब।बूस्ट वोल्ट कम होना। बूस्ट डायोड में लीक। इत्यादि। Copyright Case Study For Learning